• Home
  • News
  • Haldwani Today : Chandan Diagnostic Center में हुआ हादसा, बाल बाल बचे पत्रकार
Chandan Diagnostic Center

Haldwani Today : Chandan Diagnostic Center में हुआ हादसा, बाल बाल बचे पत्रकार

Haldwani Today: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में स्थित Chandan Diagnostic Center एवं जलागम बिल्डिंग में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेस वार्ता के लिए पहुंचे कई पत्रकार लिफ्ट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पत्रकार भाजपा नेता और जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए केंद्र की तीसरी मंजिल की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पत्रकार लिफ्ट में चढ़े, लिफ्ट पहले बेसमेंट में गई और फिर ऊपर की ओर बढ़ी, लेकिन अचानक तेजी से टूट गई और वापस बेसमेंट में गिर गई। इस अप्रत्याशित झटके से लिफ्ट में मौजूद पत्रकारों में डर और दहशत का माहौल बन गया।

ये भी जाने Manoj Dey New Car: Mercedes glc 300 देखिये कितने की है ये कार! मनोज देय के पिता करते थे साइकिल पंचर बनाने का काम

हादसे के तुरंत बाद पत्रकारों ने एसडीएम, नगर आयुक्त, सीओ सुमित समेत कई अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाया।काफी मशक्कत के बाद पत्रकारों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह घटना न केवल प्रशासन और भवन स्वामियों के लिए चेतावनी है, बल्कि पूरे शहर में लिफ्टों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। अधिकांश बहुमंजिला इमारतों में लिफ्टों की नियमित जांच और रखरखाव नहीं होता, जिससे इस तरह के हादसों की आशंका बनी रहती है।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी व्यवसायिक व आवासीय भवनों की लिफ्टों की तकनीकी जांच कराई जाए तथा मानकों पर खरी न उतरने वाली लिफ्टों का संचालन तत्काल बंद कराया जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top