• Home
  • News
  • Breaking News कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला: कई लोगों की मौत, इलाके में दहशत
पहलगाम में आतंकवादी हमला

Breaking News कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला: कई लोगों की मौत, इलाके में दहशत

Pahalgam Terrorist Attack Kashmir देश में एक बार फिर आतंकियों का साया मंडरा गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में अभी तक 26 पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 27 से अधिक लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में क‌ई नवविवाहित जोड़े शामिल हैं। बीते मंगलवार को करीब दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर बैसारन घाटी इलाके में घटित हुई है। उस दौरान पर्यटक एक साथ बैठकर भोजन कर रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा और हिंदू नाम सुनते ही गोली से उड़ा दिया। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है। मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा एक नेपाल और एक यूएई के टूरिस्ट और दो लोकल भी शामिल हैं।

ये भी जाने Honeygain App Se Paise Kaise Kamaye, Internet Data Sell and Earn

Indian Navy officer Lieutenant Vinay Narwal इस हमले में हरियाणा के करनाल के सेक्टर 7 के रहने वाले व भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहादत को प्राप्त हो गए। दरअसल शहीद विनय नरवाल महज 26 साल के थे जो बीते 19 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी नरवाल के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। वहीं 21 अप्रैल को विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुँचे और सोमवार को पहलगाम पहुंचे थे। विनय नरवाल इन दिनों कोच्चि में तैनात थे जो 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे।

इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। इस हमले की अमेरिका, ईरान, रूस, इटली, यूएई सहित अन्य देशों ने भी निंदा की है। सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। देश के गृहमंत्री अमित शाह जहां खुद पहलगाम की ओर रवाना हो गए हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपना स‌उदी अरब दौरा बीच में छोड़कर ही दिल्ली वापसी कर ली है। इस हमले की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे भारतीय सेना के जवानों को डरे सहमे लोगों को यह बताना पड़ा कि वो भारतीय सेना से है, उनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस हमले के बाद आज बुधवार को जहां जम्मू-कश्मीर बंद का ऐलान किया गया है वहीं देश के बड़े शहरों के साथ साथ उत्तराखंड में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। देहरादून हरिद्वार नैनीताल सहित अन्य शहरों में पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थानों या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करने को कहा है। हालात को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इस घटना की उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार की तरफ से आतंकियों को कड़ा सबक सिखाने का आश्वासन दिया है। हमले पर दुःख जताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि हमले को अंजाम देने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top