• Home
  • News
  • ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप
private hospital in Roorkee

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर चिकित्सा पेशे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं घटना के बाद से अस्पताल बंद और डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ फरार बताया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उसे मंगलौर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान, आरोपी डॉक्टर रिजवान ने उसके पति को बहार भेज दिया और फिर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया! युवती ने बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई है।

घटना के बाद, युवती ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने पर, परिवार अस्पताल गया और विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर जमा हो गई, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।

बढ़ते हंगामे को देखते हुए आरोपी डॉक्टर और अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने अस्पताल बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। इससे जनता का आक्रोश और भड़क उठा। सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है और आरोपी डॉक्टर को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगो मै बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि मरीज़ तो भगवान भरोसे अस्पतालों में जाते हैं, लेकिन अगर ऐसी जगहों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक बात है। आम जनता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि निजी अस्पतालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

हल्द्वानी: बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर कर्मचारियों से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Haldwani petrol pump fight video: हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए…

ByByBaat bazaar24 Mar 20, 2026

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top