• Home
  • News
  • उत्तराखंड क्रिकेट को मिला नया हीरो, मयंक मिश्रा ने रचा इतिहास
Mayank Mishra

उत्तराखंड क्रिकेट को मिला नया हीरो, मयंक मिश्रा ने रचा इतिहास

Uttarakhand Ranji Trophy News, Mayank Mishra Uttarakhand, मयंक मिश्रा: उत्तराखंड क्रिकेट के लिए तब एक ऐतिहासिक पल बन गया जब बाएं हाथ के स्पिनर मयंक मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आज तक किसी भी गेंदबाज ने हासिल नहीं किया! मयंक उत्तराखंड के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए! इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

मयंक मिश्रा सिर्फ विकेट लेने वाले खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह उत्तराखंड के घरेलू क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। ये कारनामा उन्होंने साल 2019 में गोवा के खिलाफ किया था. हालाँकि यह मुकाबला सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का था, लेकिन उस प्रदर्शन ने मयंक को खास पहचान दिलाई।

अगर मयंक मिश्रा के रणजी ट्रॉफी करियर पर नजर डालें, तो आंकड़े खुद ही सब कुछ बयां करते हैं। उन्होंने एक पारी में आठ बार पांच विकेट और एक मैच में दो बार 10 विकेट लिए हैं। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण वह उत्तराखंड टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिन गेंदबाज बन गये हैं।

मयंक ने 2018 में मणिपुर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर सीजन में अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूत किया है।

मयंक मिश्रा का लिस्ट ए करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 38 लिस्ट ए मैचों में 151 विकेट लिए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मयंक न केवल लंबे प्रारूप में बल्कि क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक प्रभावी गेंदबाज हैं।

रुद्रपुर के रहने वाले मयंक मिश्रा हल्द्वानी मै अभ्यास करते हैं। उनके क्रिकेटर बनने के पीछे उनके पिता का योगदान बेहद अहम है। एक समय ऐसा भी आया जब उत्तराखंड को स्टेडियम की मान्यता नहीं मिली और मयंक ने क्रिकेट छोडने का मन बना चुके थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें हिम्मत दी और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। आज उसी विश्वास का नतीजा है कि मयंक राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

मयंक मिश्रा इंग्लैंड में कई वर्षों से प्रोफेशनल क्रिकेट भी खेल रहे है, और वहां का उनका अनुभव उनकी फिटनेस और गेंदबाजी दोनों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मयंक ने खुद कई बार कहा है कि इंग्लैंड में खेलने और अभ्यास करने से उन्हें पूरे साल फिट रहने में मदद मिलती है, जिसका फायदा उन्हें घरेलू क्रिकेट में मिलता है।

आज मयंक मिश्रा सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि उत्तराखंड क्रिकेट की नई पहचान बन गए हैं। उनका यह रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करता है कि मेहनत और धैर्य से बड़े सपने देखे जा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026
1 Comments Text
  • 72betapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    Downloaded 72betapp last night and I’m already hooked. Smooth interface, and the odds look pretty good. Definitely worth a try if you’re looking for a new spot to place your bets. Get your game on at 72betapp

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top