• Home
  • Jobs
  • UKPSC का बड़ा ऐलान: 808 प्रवक्ता पदों पर भर्ती से मजबूत होगी शिक्षा प्रणाली
UKPSC Lecturer Recruitment 2026

UKPSC का बड़ा ऐलान: 808 प्रवक्ता पदों पर भर्ती से मजबूत होगी शिक्षा प्रणाली

UKPSC, UKPSC Lecturer Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई! उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में 808 व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जो लंबे समय से लंबित थी वो अब शुरू हो गई है! जिससे उम्मीदवारों को राहत मिली है।

इन पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा कुछ महीने पहले एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब सरकारी स्तर पर मंजूरी मिल गई! आयोग के अनुसार, कुल 808 पदों में से 725 पद सामान्य वर्ग के लिए और 83 पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इससे महिला उम्मीदवारों को भी अच्छा अवसर मिलेगा।

UKPSC लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है, जो 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष है, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विषयवार पदों की बात करें तो सामान्य शाखा में सबसे अधिक पद नागरिक शास्त्र (111) के हैं। इसके बाद हिंदी (78), भौतिक विज्ञान (73), अर्थशास्त्र (72) और जीव विज्ञान (67) का स्थान आता है। महिला शाखा में 83 पदों में से सबसे अधिक 14 पद अंग्रेजी के लिए हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा की तिथि और समय सारणी बाद में अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से यूकेपीएससी वेबसाइट देखते रहें।

यह उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े थे, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अब, 808 नए प्रवक्ताओं की भर्ती के साथ, न केवल शिक्षकों की कमी दूर होगी, बल्कि राज्य की शिक्षा प्रणाली भी मजबूत होने की उम्मीद है।

ये भी जाने:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top