• Home
  • News
  • Uttarakhand News: काकड़ीघाट में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
डूबने से मौत

Uttarakhand News: काकड़ीघाट में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में शुक्रवार को एक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सिरौता नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।। मृतकों की पहचान योगेश बोरा (18 वर्ष) पुत्र बालम सिंह और करन सिंह (18 वर्ष) पुत्र ठाकुर सिंह, के रूप में हुई है। दोनों युवक घिंघारी गांव, अल्मोड़ा के निवासी थे।

यह भी जाने : Uttarakhand Rojgar Mela 2025 News: जिला नैनीताल के सभी विकास खंडो मे होने जा रहा सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती हेतु शिविरों का आयेजन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। इस दौरान योगेश और करन नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथी अमन सिंह और शुभम बोरा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते दोनों की आंखों के सामने दोस्त नदी में समा गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रानीखेत पुलिस व राजस्व विभाग को जानकारी दी गई। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए गए।

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top