• Home
  • News
  • लालकुआं के नितिन भाटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयनित
Government Inter College Lalkuan News

लालकुआं के नितिन भाटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयनित

लालकुआं: राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं के कक्षा 8 के छात्र नितिन भाटी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नितिन का चयन राष्ट्रीय अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

14 वर्षीय नितिन भाटी, जिनके पिता भगवत शरण सेंचुरी पेपर मिल में काम करते हैं, लालकुआं के वार्ड नंबर 1 के निवासी हैं। नितिन को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है और अब उनकी मेहनत रंग ला रही है।

तीन दिन पहले देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नितिन ने शानदार प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सीधा अवसर दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह खर्कवाल और सभी शिक्षकों ने आज विद्यालय परिसर में नितिन को उसकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय और पूरे नैनीताल जिले के लिए गौरव का क्षण है।

नितिन भाटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और शिक्षकों को दिया और कहा कि उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम में पहुंचना है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

ये भी जाने:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • 222winapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    The 222winapp is pretty slick, actually. Loads quickly and it’s easy to find what you’re looking for. If you prefer apps, definitely give this one a go. Download it here: 222winapp

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top