New Hyundai Venue Price: भारत के लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक और बड़ा अपडेट आया है—Hyundai ने अपना नया Venue मॉडल लॉन्च कर दिया है। आइए इस कार के फीचर्स, कीमत, वेरिएंट और कब और क्यों यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, इस पर एक आसान और स्पष्ट नज़र डालते हैं।
मुख्य बातें New Hyundai Venue
- Hyundai ने भारत में New Venue लॉन्च की है इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये है।
- डिजाइन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं – यह मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में 30 मिमी चौड़ा और 48 मिमी ऊंचा है, जिससे सड़क पर इसकी उपस्थिति और केबिन स्पेस अधिक हो गया है।
- टेक्नोलॉजी और सुरक्षा को बढाया है: 12.3 इंच का बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं अब मुख्य वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
ये भी जाने: कौन हैं जेमिमा रॉड्रिग्ज? जिसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत को विश्व कप फाइनल में पहुंचाया!
वेरिएंट और कीमतें (Variants and prices)
| वेरिएंट | इंजन / ट्रांसमिशन | एक्स-शोरूम कीमत* |
|---|---|---|
| HX 2 पेट्रोल MT | 1.2 लि NA पेट्रोल + 5MT | ₹ 7.90 लाख |
| HX 2 टर्बो पेट्रोल MT | 1.0 लि टर्बो + MT | ₹ 8.80 लाख |
| HX 2 डीजल MT | 1.5 लि CRDi डीजल + MT | ₹ 9.70 लाख |
| HX 5 टर्बो पेट्रोल DCT | 1.0 लि टर्बो + 7-स्पीड DCT | ₹ 10.67 लाख |
| HX 6 टर्बो पेट्रोल DCT | 1.0 लि टर्बो + DCT | ₹ 11.98 लाख |
यह एक्स-शोरूम शोरूम कीमतें हैं ऑन-रोड कीमतें में टैक्स और अन्य शुल्क अलग होंगे।

New Hyundai Venue में क्या नया है
- डिज़ाइन अपडेट: इसमें नया फ्रंट ग्रिल, क्वाड-बीम एलईडी हेडलाइट्स, डुअल-टोन रंग विकल्प और नए एलॉय व्हील शामिल हैं।
- इंटीरियर व फीचर्स: दोहरी 12.3 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले, मून-वाइट एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, अगर चाहें तो ड्यूल-टोन सीटें, बड़ी चीजें जो कई पिछले मॉडलों में उपलब्ध नहीं थीं।
- सुरक्षा व एडवांस टेक्नोलॉजी: लेवल-2 ADAS, फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस, लेन-कीपिंग असिस्ट जैसी सुविधाएं अब इस सेगमेंट में आम होती जा रही हैं।
- इंजन विकल्प: पुराने मॉडल के समान तीन इंजन जारी हैं – 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल, लेकिन ट्रांसमिशन विकल्प बढ़ गए हैं।
ये भी जाने: Top 5 Internet Dala Selling App अब सिर्फ इंटरनेट डेटा शेयर करके पैसे कमाओ!
नई हुंडई वेन्यू का मुकाबला किससे है? New Hyundai Venue compete with?
भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट पहले से कहीं ज़्यादा भीड़भाड़ वाला है। इस श्रेणी में New Hyundai Venue 2025 को टक्कर देने वाले मॉडल इस प्रकार हैं:
| प्रतिद्वंदी मॉडल | शुरुआती कीमत (लगभग) | खासियत | New Hyundai Venue के मुकाबले |
|---|---|---|---|
| Maruti Brezza | ₹ 8.34 लाख | मजबूत बिल्ड, माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक, बढ़िया माइलेज | Venue में फीचर्स और इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम हैं |
| Tata Nexon | ₹ 8.09 लाख | 5-Star Global NCAP रेटिंग, दमदार डिजाइन | Venue में ज्यादा refined इंजन और ADAS फीचर |
| Kia Sonet | ₹ 7.99 लाख | स्पोर्टी लुक, 10.25″ टचस्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम | Venue का कर्व्ड डुअल डिस्प्ले और नई ADAS टेक बढ़त देता है |
| Mahindra XUV 3XO | ₹ 7.49 लाख | पावरफुल टर्बो इंजन, सेफ्टी फीचर्स | Venue ज्यादा कंफर्ट और इंटीरियर क्वालिटी में आगे |
| Nissan Magnite / Renault Kiger | ₹ 6.99 लाख | लो-बजट, कॉम्पैक्ट साइज | Venue में प्रीमियम फील और ज़्यादा फीचर्स |
यदि आप 8 से 12 लाख रुपये के बजट में प्रीमियम-फीलिंग वाली कॉम्पैक्ट SUV की तलाश कर रहे हैं, तो Hyundai Venue 2025 एक बहुत ही समझदारी भरा विकल्प है। यह अब केवल एक फैमिली कार नहीं है, बल्कि इसने खुद को एक सुरक्षित और स्मार्ट SUV के रूप में स्थापित कर लिया है, जो सीधे तौर पर Brezza, Nexon और Sonet जैसी कारों को सीधी टक्कर देती है।
ये भी जाने:
- ‘सिडनी को आखिरी बार अलविदा’ लिखकर भावुक हुए Rohit Sharma! बनाया विश्व रिकॉर्ड
- अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब होगी आसान! देखे पूरी जानकारी…
- iPhone 17 Pro विवाद: Orange कलर यूजर्स के लिए सिरदर्द बान रहा…











That’s a solid analysis – really highlights the importance of quick reaction times in competitive gaming! Seeing platforms like no1jl download apk prioritize fast onboarding & secure transactions is key for serious players. It’s all about minimizing friction & maximizing play!
Interesting read! Competitive gaming is definitely gaining traction here. Seeing platforms like no1jl app casino offer tournaments & fast PHP transactions (GCash is key!) is a smart move. Makes it more accessible for everyone. 🤔
Just tried kk345bet, pretty solid! Quick payouts are a major plus. Definitely worth checking out. See for yourself at kk345bet.
Heard about 8888vi from another player. Seems like a solid platform. Gotta give it a shot to be sure, but first impressions are good. Why not visit them here 8888vi?