• Home
  • News
  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रायल का एक्शन मोड चालू! शराब की दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू..
Nainital DM Lalit Mohan Rayal

नैनीताल डीएम ललित मोहन रायल का एक्शन मोड चालू! शराब की दुकानों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू..

नैनीताल: जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) आईएएस ललित मोहन रायल ने आबकारी विभाग को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले में किसी भी हालत में अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरन्तर चैकिंग अभियान चलाकर अवैध व्यापार को रोकें तथा प्रत्येक आबकारी निरीक्षक अपने क्षेत्र में सघन कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Nainital DM Lalit Mohan Rayal: जिलाधिकारी रियाल ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि हर स्तर पर निगरानी की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी क्षेत्र से ओवर रेटिंग या अवैध बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nainital Wine Shop Checking: डीएम ने कहा कि सरकारी निविदा के तहत संचालित शराब की दुकानों पर ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने आबकारी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें।

ललित मोहन राय ने यह भी कहा कि ऐसी शिकायतों से शासन-प्रशासन की छवि धूमिल होती है, इसलिए विभाग को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। आम जनता से आने वाली शिकायतों का तुरंत और प्रभावी ढंग से समाधान किया जाना चाहिए ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा जनता को ईमानदार और निष्पक्ष प्रशासन उपलब्ध कराना है, इसलिए यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस अभियान में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों की टीमें शराब की अवैध बिक्री और अधिक दामों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए दुकानों और संभावित अवैध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

ये भी जाने:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • hubetapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    Hubetapp, sounds convenient. Haven’t actually tried the app, but the website looks promising. Worth a download perhaps? hubetapp

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top