• Home
  • News
  • हल्द्वानी: ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी छापेमारी, प्रतिबंधित सिरप बेचते पकड़े गए तीन मेडिकल स्टोरों पर लगा ताला
Medical store sealed in Haldwani

हल्द्वानी: ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी छापेमारी, प्रतिबंधित सिरप बेचते पकड़े गए तीन मेडिकल स्टोरों पर लगा ताला

हल्द्वानी: भारत सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में तहसीलदार श्री कुलदीप पांडे एवं औषधि निरीक्षक सुश्री मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने हल्द्वानी क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, तीन मेडिकल स्टोर प्रतिबंधित दवाइयाँ बेचते पाए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानों को सील कर दिया और ताला लगा दिया, सूची तैयार की और दवाओं के नमूने जब्त कर लिए।

प्रतिबंधित सिरप बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचे जा रहे थे

निरीक्षण के दौरान पता चला कि संबंधित दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित COLDIRF Syrup और Dextromethorphan Hydrobromide Syrup IP बेच रहे थे। इन दोनों दवाओं को सरकार ने प्रतिबंधित श्रेणी में रखा है क्योंकि इनका दवाओं के रूप में दुरुपयोग भी हो सकता है।

औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए मामलों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1945 के तहत दुकानों को सील कर दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को भेजी जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • quay may mắn says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    बिजली महंगी, कफ सिरप प्रतिबंधित! दीपावली के आसपास हर कोई चिंतित है, पर ऐसे में दुकानदार भी बुरी नीति बना रहे हैं! डॉक्टर की सलाह बिना दवा बेचना चारों ओर की बात है, पर इसके साथ ही बिजली दरें भी बढ़ रही हैं! उत्तराखंड के लोगों को शायद दोनों ही चिंता करनी पड़ेगी।vongquaymayman

  • x666 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    Checking out what x666 is all about. Always curious to see new gaming platforms. It’s quick, simple, just the way i like it. Explore the games on x666

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top