• Home
  • News
  • Bindukhatta News: बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती

Bindukhatta News: बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती

Bindukhatta News : संजय नगर नंबर-3 स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती अम्बेडकर सिमिती के पदाधिकारियों एवं अध्यक्ष रमेश कुमार जी के नेतृत्व मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया! कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बाबा साहेब के जीवन पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो सभी उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय करम राम (अनु सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, उत्तराखंड शासन और प्रांतीय अध्यक्ष SC-ST एम्प्लॉयज फेडरेशन उत्तराखंड) ने डॉ. अंबेडकर के योगदान और उनके समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष किया और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक नवीन दुमका, कांग्रेशी कार्यकर्ता नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, किरण डालाकोटी, संध्या डाला कोटि, राजेंद्र सिंह चिंवल, पुष्कर दानू, गिरधर सिंह बम, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह दानू, हरीश बिसौती, मोहन कुड़ाई, गुरदयाल सिंह मेहरा, नेहा, तारा राम और सुहेल सिद्दीकी, लक्ष्मण घपोला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र आर्या ने किया और सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया।​

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top