• Home
  • News
  • काशीपुर: 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या! ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
13 साल की बच्ची हत्या

काशीपुर: 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या! ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

काशीपुर (उधम सिंह नगर): जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। गन्ने के खेत में खून से लथपथ उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

गन्ने के खेत में मिला शव, शरीर पर गहरे जख्म

परिजनों ने बताया कि बच्ची घर से कुछ दूर गन्ने के खेत में पड़ी मिली। उसे तुरंत जसपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी जसपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु सिंघल ने कहा, “जब लड़की को लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके कई गहरे घाव थे, हाथ की हड्डियाँ टूटी हुई थीं और उसके कपड़े खून से सने हुए थे।”

13 साल की बच्ची हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाकों में गुस्सा फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम कर दिया और अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गया। जसपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है और मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

घटना की खबर फैलते ही विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल अस्पताल पहुँचे। विधायक ने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत और बलात्कार के असली कारण की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
3 Comments Text
  • Nano Banana free says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    This article is truly heartbreaking. The violence against the child is inexcusable, and the communitys anger is justified. I hope the perpetrators are swiftly found and held accountable. Such acts must not be tolerated.Nano Banana free

  • big bunny says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    Really insightful article! It’s great to see platforms prioritizing responsible gaming – things like clear RTP & limits are key. Exploring options like big bunny games could be a good fit for Filipino players seeking transparency & fair play. Remember to set those limits!

  • unblock game says:

    This article is truly disturbing and heartbreaking. The details about the young girls abuse are horrific, and its outrageous that such brutality can happen. The communitys anger and the polices promise to act swiftly are crucial. This needs to be brought to justice immediately.unblock game

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top