हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हादसा हो गया! बरसाती नाले को पार करने की कोशिश कर रही एक बोलेरो कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार में सवार एक युवक लापता हो गया, जबकि स्थानीय युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए दो लोगों को बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, तीन युवक- दीपक रस्तोगी, दीपू कुनियाल और आनंद सिंह बिष्ट- सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोटाबाग से पतलिया लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने घरुड़ी बरसाती नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन अचानक पानी का तेज बहाव कार को बहा ले गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दीपू व आनंद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपक रस्तोगी तेज बहाव में बह गया।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड भारी बारिश से मसूरी बेहाल, भूस्खलन से सड़कें ध्वस्त, लोग फंसे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रात भर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा और भारी बारिश के कारण टीमों को सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं, बोलेरो कार भी पानी के तेज बहाव में काफी दूर चली गई है।
यह भी पढ़ें : एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया!
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में नदी-नाले पार करने का जोखिम न लें। चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
गौरतलब है कि नैनीताल जिले में कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले खतरनाक स्तर पर बह रहे हैं और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें :
- हल्द्वानी में स्पेशल नंबरों की नीलामी, UK04AR0001 लाखों में बिका
- नैनीताल की माल रोड फिर धंसी, लोअर माल रोड पर 50 फीट लंबी दरार











Interesting analysis! Seeing how platforms like big bunny download apk focus on RTP & fair odds is key. Smart bankroll management, as they suggest, really boosts long-term play! 🤔