• Home
  • News
  • 25 साल पुरानी मांग पूरी: बिंदुखत्ता में पक्के पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी! सांसद अजय भट्ट ने स्वीकृत की राशि
लालकुआं न्यूज़

25 साल पुरानी मांग पूरी: बिंदुखत्ता में पक्के पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी! सांसद अजय भट्ट ने स्वीकृत की राशि

बिंदुखत्ता : क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। शिवपुरी शीशम भुजिया नंबर-6 के ग्रामीण पिछले 25 वर्षों से जर्जर लकड़ी के पुल पर आवागमन करने को मजबूर थे। अब उनकी समस्या खत्म होने वाली है, क्योंकि यहां जल्द ही कंक्रीट पुलिया का निर्माण शुरू हो जाएगा।

लालकुआं न्यूज़

मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें खास तौर पर जर्जर लकड़ी की पुलिया का मुद्दा उठाया।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लक्ष्मण खाती ने मौके पर ही सांसद अजय भट्ट से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और पुलिया की वास्तविक स्थिति दिखाई। स्थिति को गंभीर मानते हुए सांसद अजय भट्ट ने तत्काल निर्णय लेते हुए पक्की पुलिया निर्माण के लिए सांसद निधि से धनराशि स्वीकृत कर दी।

इस त्वरित निर्णय के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सांसद अजय भट्ट और उनके प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका आवागमन आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • olympic says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    The article highlights the prompt action taken by the MP, Ajay Bhatt, to address the issue of a deteriorating rural road. Its inspiring to see such quick resolution and support for community needs. The people of Bindukhatta seem genuinely relieved and grateful.

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top