• Home
  • News
  • बिन्दुखत्ता में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Image

बिन्दुखत्ता में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

लालकुआं / बिंदुखत्ता: बिन्दुखत्ता क्षेत्र के गौला रोड स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। हादसे में शोरूम में रखे 150 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर और 40 लाख रुपये से ज़्यादा की बैटरियाँ जलकर राख हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कुल नुकसान एक करोड़ रुपये से ज़्यादा बताया जा रहा है।

धमाकों से दहला इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार रात करीब 2:30 बजे शोरूम से एक के बाद एक ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई दी। दरअसल, आग लगने के बाद बैटरियाँ एक के बाद एक फट रही थीं। जिससे आसपास के लोग घबरा गए। घटना की सूचना तुरंत शोरूम मालिक प्रेमनाथ पंडित और फायर ब्रिगेड को दी गई।

फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू

सूचना मिलते ही हल्द्वानी से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक शोरूम में रखा सारा सामान जल चुका था।

बड़ी घटना टली, जांच जारी

गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • grow a garden calculator says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    बिंदुखत्ता की इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की आग बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। करोड़ों का नुकसान होने के बावजूद शुरुआती खबर में बहुत तेज़ी से जानकारी मिली है। इसी तरह की घटनाओं को नियमित रूप से कवर करना चाहिए।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top