• Home
  • News
  • Uttarakhand: 19 सरकारी राशन दुकानों पर छापेमारी, नमक की गुणवत्ता की जांच जारी
Uttarakhand sasta galla news

Uttarakhand: 19 सरकारी राशन दुकानों पर छापेमारी, नमक की गुणवत्ता की जांच जारी

Uttarakhand: सरकारी सस्ते गल्ले की राशन दुकानों में नमक की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने हाल ही में जिले की 19 दुकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान लिए गए नमक के नमूनों को अब जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने तक सभी दुकानों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी के उप जिलाधिकारियों और तहसीलदार ऋषिकेश ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान सभी दुकानों से नमक के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।

Uttarakhand sasta galla news

पिछले कुछ दिनों से कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि सरकारी राशन की दुकानों पर मिलने वाले नमक की गुणवत्ता खराब है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हुए जिनमें पता चला कि नमक के कणों में रेत जैसे पदार्थ की मिलावट की जाती है।

राज्य स्तरीय जांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे राज्य में इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी 113 तहसीलों से नमक के नमूने एकत्र कर प्रयोगशालाओं में भेज दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कई नमूने FSSAI मानकों के अनुरूप पाए गए हैं, लेकिन अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मसूरी और देहरादून में सख्त कार्रवाई

मसूरी में भी एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। उन्होंने साफ कहा कि अगर नमक की गुणवत्ता मानकों से कम पाई गई तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top