हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी और एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा व एनसीसी कैडेट 19 वर्षीय मीनू मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि एनसीसी ट्रेनिंग से लौटते समय उन्होंने मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : Haldwani Accident वोल्वो बस की टक्कर से बिन्दुखत्ता के युवक की दर्दनाक मौत
अचानक तबीयत खराब हो गई
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मीनू रोज़ाना की तरह एनसीसी ट्रेनिंग के लिए गई थी और दोपहर तक घर लौट आई। लौटने के कुछ देर बाद ही उसके पेट में तेज़ दर्द, जलन और उल्टी होने लगी। परिजन उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
घर पहुँचने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand चमोली के थराली में बादल फटने से दहशत, भारी बारिश का अलर्ट जारी
मोमो खाने का ज़िक्र ( mention of eating momo )
घरवालों का कहना है कि रास्ते में मीनू ने उन्हें बताया था कि एनसीसी से लौटते समय उसने मोमोज खाए थे। इसके बाद उसे अजीब सा महसूस होने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई।
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें :
- KBC 17 काशीपुर के आदित्य बने पहले करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर किया बड़ा फैसला
- Bigg Boss 19 Contestants 2025 टीवी सितारों से लेकर यूट्यूबर्स तक की पूरी लिस्ट










