• Home
  • News
  • Uttarakhand: चमोली के थराली में बादल फटने से दहशत, भारी बारिश का अलर्ट जारी
Uttarakhand weather update

Uttarakhand: चमोली के थराली में बादल फटने से दहशत, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Uttarakhand: चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया। कई घर और वाहन मलबे में दब गए और एक युवती के दबे होने की आशंका है। प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand weather update

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम

पूरे राज्य में मौसम खराब हो गया है। शनिवार से देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया है।

थराली में बादल फटने से दहशत

शुक्रवार आधी रात को चमोली ज़िले के थराली कस्बे और आसपास के इलाकों में बादल फटने से तेज़ बहाव के साथ पानी और मलबा घरों, दुकानों और तहसील परिसरों में घुस गया। कई वाहन मलबे के नीचे दब गए, सागवाड़ा गांव में एक युवती के दबे होने की आशंका है. थराली बाजार में कई दुकानें बह गईं।

स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने थराली तहसील क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन और एसडीआरएफ राहत और बचाव कार्य में जुटे

एसडीएम पंकज भट्ट और पुलिस प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित के अनुसार, क्षेत्र में तीन स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top