Youtuber: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार Elvish Yadav एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 17 अगस्त को गुरुग्राम स्थित उनके घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद फैन्स उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। अब एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपना पहला बयान जारी कर फैन्स को आश्वस्त किया है।

यह भी पढ़ें Haldwani: मशहूर लोक गायिका के पति और इवेंट मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
पूरा मामला क्या है?
Elvish Yadav News: गुरुग्राम में 17 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया, जब यूट्यूबर और Bigg Boss OTT Winner Elvish Yadav के घर पर अचानक फायरिंग हो गई। खबरों के मुताबिक, करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं। गोलीबारी घर के बाहर और फर्स्ट फ्लोर पर हुई, जबकि एल्विश यादव घर पर मौजूद नही थे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जिसमें गोलीबारी की आवाज़ें साफ़ सुनाई दे रही थीं। गोलीबारी के वक़्त परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना ने न सिर्फ पड़ोसियों को बल्कि देशभर में एल्विश यादव के प्रशंसकों को भी झकझोर दिया।
यह भी पढ़ें Lalkuan: बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की प्रक्रिया तेज
हालांकि, गोलीबारी के बाद एल्विश के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना के समय सभी लोग सुरक्षित थे। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई धमकी या फिरौती का कॉल नहीं आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है और एल्विश यादव पर अवैध जुए को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि एल्विश यादव और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया और भरोसा दिलाया कि वह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। जैसे ही हमें इस घटना से जुड़ी कोई नई अपडेट मिलेगी, हम आपको सबसे पहले सूचित करेंगे।
यह भी पढ़ें
- लालकुआं में भीषण सड़क हादसा दूध वाहन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
- Youtuber अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक फिर से प्रेग्नेंट, कोर्ट ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियों को भेजा समन














Great breakdown! For those diving deeper into AI trends, checking out AI powered tools can offer fresh insights and practical solutions for optimizing strategies.
Great breakdown! For those diving deeper into AI trends, checking out AI powered tools can offer fresh insights and practical solutions for optimizing strategies.
qr684h