• Home
  • News
  • नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाई कोर्ट ने दिया दोबारा मतदान का आदेश
High Court orders re-poll

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाई कोर्ट ने दिया दोबारा मतदान का आदेश

High voltage drama in Nainital district panchayat elections, High Court orders re-poll

नैनीताल में गुरुवार सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए हो रहे चुनाव के दौरान सियासी घमासान देखने को मिला। कांग्रेस समर्थित पांच सदस्यों के कथित अपहरण का मामला इतना तूल पकड़ गया कि मामला सीधे उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच गया। अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि चुनाव दोबारा कराया जाए और सभी सदस्य पुलिस सुरक्षा में मतदान करें।

High Court orders re-poll

उच्च न्यायालय का सख्त आदेश

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पांच सदस्यों के लापता होने पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम वंदना से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में राज्य चुनाव आयोग को सिफारिश भेजी जा रही है और एसएसपी को अपहरण के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

अदालत के आदेश के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सभी सदस्यों को सुरक्षित मतदान केंद्र तक लाया गया। 10 सदस्यों को दो वाहनों से जिला पंचायत कार्यालय ले जाया गया, जहाँ गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। अब तक 22 सदस्य वोट डाल चुके हैं।

सुबह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र पर हमला है और निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि कांग्रेस हार की आशंका से चिंतित है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस पूरी घटना के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वीडियो में कुछ लोगों को गाड़ियों में भरकर ले जाते हुए देखा जा सकता है, जिससे अपहरण के आरोपों को और बल मिला है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतदान होना तय है। साथ ही पुलिस को लापता पाँच सदस्यों को ढूँढ़कर मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top