• Home
  • News
  • Uttarakhand: अल्मोड़ा का युवक पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करते पकड़ा गया
Almora youth caught spying for Pakistan ISI

Uttarakhand: अल्मोड़ा का युवक पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करते पकड़ा गया

Almora youth caught spying for Pakistan’s ISI

Uttarakhand: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते पकड़े गए महेंद्र प्रसाद अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक के प्ल्यू गांव के निवासी हैं। इस गिरफ्तारी के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Almora youth caught spying for Pakistan ISI

सूत्रों के अनुसार महेंद्र को हाल ही में जैसलमेर पुलिस और सीआईडी ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वह चांदन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। आरोप है कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से भारतीय सेना और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं लीक कर रहा था।

जैसे ही यह खबर उसके गाँव पहुँची, लोग स्तब्ध रह गए। गाँव वालों ने बताया कि महेंद्र कई साल पहले नौकरी के सिलसिले में राजस्थान चला गया था और उसने गाँव आना कम कर दिया था। करीब ढाई-तीन साल पहले उसने अपने पिता चंदन राम और भाई को दिल्ली में नौकरी दिलवाई और राजस्थान में रहने लगा।

उसके चाचा दीवान राम गाँव में रहते हैं, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। फ़िलहाल, स्थानीय और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियाँ सतर्क हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि महेंद्र के संपर्क में और कौन-कौन था।

संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप

जाँच में पता चला है कि महेंद्र चंदन फील्ड फायरिंग रेंज में किए गए मिसाइल और हथियार परीक्षणों से जुड़ी जानकारी भी भेज रहा था। यह रेंज सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यहाँ किए गए परीक्षणों की जानकारी लीक होना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है। ख़ुफ़िया विभाग मामले की गहन जाँच में जुटा है और आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top