• Home
  • News
  • धराली में 9 सैन्यकर्मियों समेत 42 लोग अब भी लापता, एक शव मिला
Dharali

धराली में 9 सैन्यकर्मियों समेत 42 लोग अब भी लापता, एक शव मिला

42 people still missing in Dharali, including 9 army personnel, one body found

उत्तरकाशी, धराली: उत्तरकाशी ज़िले के धराली गाँव में बादल फटने से खीरगंगा में आई भीषण बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। कई होटल और घर मलबे में तब्दील हो गए हैं, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Dharali

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस आपदा में 42 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 9 सेना के जवान, धराली गांव के 8 स्थानीय निवासी और आसपास के 5 लोग शामिल हैं। इसके अलावा टिहरी जिले का 1, बिहार के 13 और उत्तर प्रदेश के 6 लोग भी लापता हैं।

सबसे गंभीर स्थिति नेपाली मजदूरों की है। 29 मजदूर लापता बताए गए थे, जिनमें से 5 से मोबाइल नेटवर्क बहाल होने के बाद संपर्क हो गया है, लेकिन बाकी 24 के बारे में ठेकेदारों से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, धराली गांव के एक युवक आकाश पंवार का शव बरामद कर लिया गया है।

बचाव अभियान में Army, ITBP, NDRF तैनात

आपदा के सातवें दिन भी सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। बचाव दल रेक डिटेक्टर मशीन की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं। बारिश और दुर्गम सड़कों के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है, जबकि खराब मौसम के कारण हवाई बचाव अभियान भी प्रभावित हो रहा है।

धराली के पास हर्षिल क्षेत्र में बनी अस्थायी झील के मुहाने पर पेड़ों को काटकर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। सिंचाई विभाग ने घोषणा की है कि यह काम मैन्युअली किया जाएगा। जल निकासी के लिए यूजेवीएनएल की टीम हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंच गई है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली, हर्षिल और डबरानी के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और पुल ढहने के कारण यातायात बाधित हुआ है। लिमच्यागाड़ में घाटी पुल तैयार कर यातायात के लिए खोल दिया गया है। शेष प्रभावित स्थानों पर भी सड़क बहाली का कार्य जारी है।

उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने गंगोत्री राजमार्ग के खतरे वाले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों की अनावश्यक आवाजाही रोकने और वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • doewknpofq says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    qwtmufkodrmpowefzrelwszdzkhjvl

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top