• Home
  • News
  • Uttarkashi News: उत्तराखंड में कुदरत का कहर, उत्तरकाशी के धराली में फटा बादल, मची तबाही
Uttarkashi News

Uttarkashi News: उत्तराखंड में कुदरत का कहर, उत्तरकाशी के धराली में फटा बादल, मची तबाही

Uttarkashi News: Nature’s fury in Uttarakhand Cloud burst in Dharali of Uttarkashi, causing devastation

Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित धराली गाँव के खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह बादल फटने की एक भयावह घटना सामने आई है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने इलाके में भारी तबाही मचाई है। अचानक आई बाढ़ के कारण धराली बाज़ार के कई होटल और दुकानें मलबे में दब गई हैं।

Uttarkashi News

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि कई इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सेना की हर्षिल यूनिट, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं, जो भटवाड़ी इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही हैं।

उधर, बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया। यहां कुड़ गदेरा में अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब डेढ़ दर्जन बकरियां तेज बहाव में बह गईं, हालांकि ग्रामीणों को समय रहते ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लगातार बारिश के कारण राज्य के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कई जगहों पर सड़क संपर्क बाधित होने से ग्रामीण इलाकों में फंसे लोगों को निकालना एक चुनौती बन गया है।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाएँ। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top