• Home
  • News
  • Haldwani Today: काठगोदाम में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Administration's bulldozer runs on illegal construction in Kathgodam

Haldwani Today: काठगोदाम में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Administration’s bulldozer runs on illegal construction in Kathgodam

Haldwani Today: काठगोदाम रेलवे स्टेशन के सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर बने अवैध निर्माण पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जैसे ही प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की, वहां हड़कंप मच गया।

Administration's bulldozer runs on illegal construction in Kathgodam

कार्रवाई के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट मौके पर पहुंचे और प्रशासन पर गरीब व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कड़ी मेहनत से आजीविका का साधन बनाया है, उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्त किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

हालांकि नगर आयुक्त रिचा सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दुकानों के निर्माण के लिए पूर्व में दी गई अनुमति वर्ष 2016 की थी। लेकिन हाल ही में 2025 में किया गया नया निर्माण पूरी तरह से अवैध है और नियमों का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा कि नियमों के विरुद्ध किया गया कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राधिकरण अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि अवैध निर्माण करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई के तहत, निगम की दुकानों के पास बन रहे एक अवैध होटल को भी जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अन्य दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • 📃 💸 BTC Reward - 3.14 BTC added. Claim now > https://graph.org/WITHDRAW-BITCOIN-07-23?hs=3548571d4a649361a94187509f4e85d4& 📃 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    y294pm

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top