• Home
  • News
  • Haldwani News: बनभूलपुरा में छापेमारी, चोरी के जाल बरामद
Haldwani News Robbery in Bhulpura, stolen nets recovered

Haldwani News: बनभूलपुरा में छापेमारी, चोरी के जाल बरामद

Haldwani News: Robbery in Bhulpura, stolen nets recovered

Haldwani News: हल्द्वानी शहर में नालियों के ऊपर लगे लोहे के जालों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आज हल्द्वानी प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित चोरगलिया रोड पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

Haldwani News Robbery in Bhulpura, stolen nets recovered

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कबाड़ और कबाड़ की दुकानों पर छापेमारी की गई, जहाँ चोरी के संदेह पर जाँच की गई।

कबाड़ की दुकानों से नगर निगम की चोरी हुई जालियां बरामद

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नगर निगम द्वारा सार्वजनिक नालियों के ऊपर लगाए गए लोहे के जाल चोरी हो रहे हैं।

"हमें शक था कि ये जाल कबाड़ी की दुकानों में बेचे जा रहे हैं। इसीलिए हमने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर यह विशेष अभियान चलाया।" - ऋचा सिंह, नगर आयुक्त

जांच के दौरान कुछ दुकानों से नगर निगम की जालियां बरामद हुईं, जिन्हें चिन्हित कर जब्त कर लिया गया। पुलिस अब संबंधित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

चोरी का सामान खरीदना और बेचना अब पड़ेगा महंगा

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि चोरी का सामान खरीदने या बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आने वाले दिनों में पूरे शहर में जारी रहेगा।

नगर निगम ने हल्द्वानी के नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं चोरी या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या नगर निगम को सूचित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top