• Home
  • News
  • Lalkuan Today: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 267 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
two smugglers arrested with 267 pouches of raw liquor

Lalkuan Today: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 267 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Lalkuan today: Big police action, two smugglers arrested with 267 pouches of raw liquor

Lalkuan Today: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार “ड्रग्स मुक्त देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 267 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

two smugglers arrested with 267 pouches of raw liquor

यह कार्रवाई एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के निर्देशन और सीओ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में की गई।

पहली गिरफ़्तारी:

पुलिस ने गौला नदी के पास इमलीघाट सीमेंट पिलर के पास से गुरुदेव सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी नजीमाबाद धौराडाम, थाना किच्छा, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। वह मोटरसाइकिल (प्लेटिना) पर अवैध शराब ले जा रहा था। उसके पास से 218 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

दूसरी गिरफ्तारी:

पुलिस ने बेरीपड़ाव गौला गेट बैरियर के पास मनोज सिंह थापा पुत्र कैलाश सिंह थापा निवासी बेरीपड़ाव गौला गेट मलिन बस्ती हल्दूचौड़ को 49 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों के खिलाफ लालकुआं थाने में आबकारी अधिनियम के तहत क्रमश: मुकदमा संख्या 145/25 और 146/25 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह
  2. उप निरीक्षक शंकर नयाल
  3. कानि0 477 विरेन्द्र रौतेला
  4. कानि0 882 दयाल नाथ
  5. कानि0 570 गुरमेज सिंह
  6. कानि0 84 उमेश गिरी

लालकुआं पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक कड़ा संदेश दे रही है और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को नशामुक्ति का मिशन बना रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top