13 year old Kamakshi Rawat of Rudraprayag missing, please help in finding the girl
Kamakshi Rawat Missing: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले से एक बेहद चिंताजनक खबर आ रही है। सुमेरपुर तिलणी गाँव की रहने वाली 13 साल की कामाक्षी रावत कल शाम से लापता है। परिवार बेहद चिंतित है और पूरे इलाके में बच्ची की तलाश जारी है।

👉 ये भी जाने: Haldwani Breaking News: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आतंकी हमले की सूचना पर ATS और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शाम 4 बजे से लापता है बच्ची, अभी तक कोई सुराग नहीं
परिवार के मुताबिक, कामाक्षी रावत 9 जुलाई की शाम करीब 4 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। घर में मातम का माहौल है और माता-पिता बेसुध हैं। परिवार अपनी बेटी की सलामती के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है।
गायब होने के समय लड़की ने क्या पहना हुआ था?
- नाम: कामाक्षी रावत
- उम्र: 13 साल
- रंग: गोरा
- शारीरिक बनावट: दुबली-पतली
- कपड़े: सफेद टी-शर्ट, हाफ नेकर
- आंखों पर: गोल चश्मा
- पैरों में: चप्पल
पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
कामाक्षी के लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पहाड़ी इलाकों में संचार और संसाधनों की कमी के कारण बचाव अभियान और भी मुश्किल हो रहा है।
अगर आपको मेरी बेटी के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें:
- 9639642595
- 9411555058
👉 ये भी जाने: Haldwani News: होमस्टे में युवक ने की आत्महत्या, शव जंगल में फेंकने के आरोप में होटल मालिक गिरफ्तार

📞 9012544820, 9259531752
📍 कार रोड, बिंदुखत्ता, लालकुआं (नैनीताल)