• Home
  • News
  • Haridwar Today: नाम गुप्ता, असली चेहरा गुलफाम – नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने का प्रयास
Haridwar Today

Haridwar Today: नाम गुप्ता, असली चेहरा गुलफाम – नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने का प्रयास

Haridwar Today: कांवड़ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद हरिद्वार के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर एक दुकान की असली पहचान छिपाने का मामला सामने आया है। ‘गुप्ता चार्ट भंडार’ नाम से संचालित इस दुकान की जब श्रद्धालुओं ने खरीदारी के बाद डिजिटल स्कैनिंग (यूपीआई/क्यूआर कोड आदि) की तो उसमें मालिक गुलफाम का नाम सामने आया।

Haridwar Today

इस खुलासे के बाद न सिर्फ श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े लोग भी नाराज नजर आए। लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा मार्ग पर इस तरह पहचान छिपाकर कारोबार करना आस्था के साथ विश्वासघात है।

गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए थे कि कोई भी दुकान, प्रतिष्ठान या अस्थायी स्टॉल अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर संचालित नहीं होगा। इसके बावजूद इस तरह का मामला सामने आना प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर कोई दुकानदार अपनी असली पहचान छिपाकर काम कर रहा है तो यह सिर्फ व्यापारिक चालबाजी ही नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं से सीधा छेड़छाड़ है। कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या यात्रा मार्ग पर दुकानें लगाते समय पहचान सत्यापन की कोई सख्त प्रक्रिया अपनाई जा रही है? और यदि हां, तो ऐसी गतिविधियों को अनुमति कैसे मिल रही है?

घटना के बाद नारसन बॉर्डर पर स्थानीय व्यापारियों और कांवड़ श्रद्धालुओं में चर्चा है कि प्रशासन को ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि धार्मिक मार्ग की पवित्रता और लोगों की आस्था बरकरार रह सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • 🖊 + 1.19120 BTC.NEXT - https://graph.org/Payout-from-Blockchaincom-06-26?hs=63be270d97cd03c6a6e2ed65692b9a38& 🖊 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    7yfmvz

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top