• Home
  • News
  • Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग हादसे में घायल ड्राइवर ने बताई हादसे की असली वजह, 3 की मौत, 9 अभी भी लापता
Rudraprayag Accident news

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग हादसे में घायल ड्राइवर ने बताई हादसे की असली वजह, 3 की मौत, 9 अभी भी लापता

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुए भीषण बस हादसे को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। अलकनंदा नदी में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस के घायल चालक सुमित ने अस्पताल में पूछताछ के दौरान जो जानकारी दी है, वह चौंकाने वाली है। चालक का कहना है कि बस को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और सीधे नदी में समा गया।

हादसे के वक्त बस में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से 10 यात्री बस गिरने से पहले ही छिटक कर बाहर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मुताबिक, अब तक 3 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोग घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। 9 अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

अस्पताल में भर्ती ड्राइवर सुमित ने बताया,

रात्रि विश्राम के बाद सुबह हम बद्रीनाथ के लिए निकले। जैसे ही हम घोलथिर के पास स्टेट बैंक मोड़ पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने हमारी बस को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा।

ड्राइवर के मुताबिक, सभी यात्री हरिद्वार के बैरागी कैंप से बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे। केदारनाथ दर्शन के बाद वे रुद्रप्रयाग में रात रुके और अगली सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम, ड्रोन कैमरे और रस्सियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन नदी की तेज धारा और गहराई के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

पुलिस और परिवहन विभाग दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक नंबर और उसके मालिक का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top