• Home
  • News
  • Haldwani Breaking News: फिल्मी स्टाइल में तीन युवकों पर लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग, पुलिस अलर्ट पर
Haldwani Breaking News

Haldwani Breaking News: फिल्मी स्टाइल में तीन युवकों पर लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग, पुलिस अलर्ट पर

Haldwani Breaking News: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार शाम हल्दूपोखरा रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास सरेआम मारपीट और फायरिंग से सनसनी फैल गई। करीब 25 युवकों ने कार सवार तीन युवकों पर पहले हमला किया और फिर फायरिंग कर दी।

👉 ये भी जाने: Bageshwar Road Accident: स्कूटी फिसलने से हादसा, फॉरेस्ट इंस्पेक्टर की परीक्षा देकर लौट रही युवती की मौत…

इस हमले में भास्कर बोरा नाम के युवक को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल भास्कर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि मारपीट में हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल को गंभीर चोटें आई हैं और दोनों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीनों युवक हल्द्वानी के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 से 25 हमलावरों ने उनकी कार रोककर पहले लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और फिर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन हमलावरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरा रोष है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top