• Home
  • News
  • Lalkuan Today News: लालकुआं में फिर चोरी की वारदात, घर से लाखों के जेवर ले उड़े चोर
lalkuan today news

Lalkuan Today News: लालकुआं में फिर चोरी की वारदात, घर से लाखों के जेवर ले उड़े चोर

Lalkuan Today News: हल्दूचौड़ स्थित बमेटा बांगर खीमा गांव में आज दोपहर परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार पास के गांव हरिपुर लच्छी गया हुआ था और जब वे महज तीन घंटे बाद लौटे तो घर की हालत देखकर दंग रह गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

lalkuan today news

गांव निवासी देवेंद्र जोशी बाहर काम करते हैं, उनकी पत्नी गीता जोशी अपनी दो बेटियों के साथ घर पर रहती हैं। उनकी बेटियां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। आज सुबह करीब 11 बजे गीता जोशी अपने परिवार के साथ पड़ोस के गांव हरिपुर लच्छी स्थित अपने मायके गई हुई थीं। इसी बीच अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर अलमारी व बेड में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।चोरी हुए सामान में करीब तीन तोला सोने के जेवरात व एक चांदी की पायल शामिल है।

दोपहर करीब ढाई बजे जब परिजन घर लौटे तो देखा कि सामने का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पीछे का दरवाजा खोला और घर में घुसे तो सभी दंग रह गए। कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी व बेड में रखा सामान बिखरा पड़ा था। सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल व कोतवाल दिनेश फर्त्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी विस्तृत जानकारी एकत्र की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि बामेटा बांगर खेमा में आज दोपहर परिवार की गैर मौजूदगी में चोरी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। तथा चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस से माल बरामदगी व घटना का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है।

इधर, गांव के पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश दुम्का ने पिछले 6 माह से हल्दूचौड़ क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से बामेटा बांगर खेमा में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा कर चोरी का माल बरामद करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top