• Home
  • News
  • Bindukhatta Today News: बिन्दुखत्ता और लालकुआं में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक क्लीनिक सील
medial

Bindukhatta Today News: बिन्दुखत्ता और लालकुआं में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक क्लीनिक सील

Bindukhatta Today News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. श्वेता भण्डारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर एक क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया, जबकि तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए तीन दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

medial

छापेमारी टीम में एसीएमओ डॉ. श्वेता भण्डारी के साथ एनसीडी नोडल जिला नैनीताल डॉ चन्द्रा पंत और कनिष्ठ सहायक अभिषेक सौदे शामिल थे। टीम ने बिन्दुखत्ता स्थित मनोहर फार्मा मेडिकल (बंगाली क्लीनिक), गंगवार मेडिकल क्लीनिक व जोशी मेडिकोज का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान जब दस्तावेजों की मांग की गई तो अधिकांश संचालक वैध रजिस्ट्रेशन व अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें  हाईवे किनारे जंगल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में फैली सनसनी

एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बिन्दुखत्ता स्थित बंगाली क्लीनिक में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते क्लीनिक को सील कर उसकी चाबियां उनके पास सुरक्षित रख ली गईं। अन्य सभी दुकानों में भी कमियां पाए जाने पर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित संचालकों को तीन दिन के भीतर सभी वैध दस्तावेजों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नैनीताल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें अल्मोड़ा में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 16 जून से, निशुल्क प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

फोटो परिचय: बिंदुखत्ता में बंगाली क्लीनिक पर छापा मारने के बाद एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी व अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top