• Home
  • News
  • Uttarakhand Today News:भवाली में भीषण आग: पांच दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान विडियो हो रही viral..
bhawali

Uttarakhand Today News:भवाली में भीषण आग: पांच दुकानें और मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान विडियो हो रही viral..

Uttarakhand Today News: सोमवार देर रात भवाली स्थित देवी मंदिर के पास लगी भीषण आग में पांच दुकानें और उनके ऊपर बने मकान जलकर खाक हो गए। रात करीब साढ़े आठ बजे एक दुकान में आग लगने से शुरू हुई घटना ने कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा मुख्य बाजार जल उठा।

Bhowali
Bhowali

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, दुकानों और मकानों को भारी नुकसान हो चुका था। आग पर काबू पाने के लिए भवाली, नैनीताल और हल्द्वानी से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। साथ ही तब तक स्थानीय लोग बाल्टियों, डिब्बों व पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग की भीषण लपटों के आगे वे बेबस साबित हुए।

यह भी पढ़ें  हाईवे किनारे जंगल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में फैली सनसनी

इस हादसे में नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानें और मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और कई परिवारों के सिर से छत छिन गई है।

आग की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर यातायात रोक दिया।दमकल विभाग की टीमों ने देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य चलाकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें अल्मोड़ा में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 16 जून से, निशुल्क प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

घटना के बाद इलाके में दहशत और निराशा का माहौल है। प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की मांग की है। जांच जारी है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top