• Home
  • News
  • Bindukhatta Today: संजय नगर में हुई बड़ी चोरी, जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी
sanjay nagar

Bindukhatta Today: संजय नगर में हुई बड़ी चोरी, जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी

Bindukhatta Today: संजय नगर-2 इलाके में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहल गया है। अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर से लाखों रुपए के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। वारदात के बाद इलाके में भय और गुस्से का माहौल है।

sanjay nagar
sanjay nagar

ये भी जाने देहरादून में VIP नंबर बना स्टेटस सिंबल, 0001 नंबर की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पार्वती कोरंगा के पति प्रताप सिंह कोरंगा दिल्ली में कार्यरत हैं तथा उनके दो बेटे विदेश व जयपुर में नौकरी करते हैं। पार्वती कोरंगा घर में अकेली रहती हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने जेठ के घर नामकरण संस्कार में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह वापस लौटी तो देखा कि उसके घर के मुख्य दरवाजे समेत अन्य ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

घर की तलाशी लेने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब साढ़े 13 तोला सोने के जेवर, 45 हजार रुपए नकद और कई जरूरी एफडीआर दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित स्तब्ध रह गया और उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

ये भी जाने फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षक सेवा से बर्खास्त, नहीं मिला एक भी वेतन…..

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल और बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top