• Home
  • News
  • Today Breaking News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षक सेवा से बर्खास्त, नहीं मिला एक भी वेतन
फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षक सेवा से बर्खास्त

Today Breaking News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षक सेवा से बर्खास्त, नहीं मिला एक भी वेतन

Today Breaking News: गोंडा में बेसिक शिक्षा विभाग गोंडा ने वर्ष 2024 की सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत फर्जी दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति पाने वाले आठ शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभाग की सत्यापन प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। बर्खास्त किए अध्यापकों की नियुक्ति जुलाई 2024 में हुई थी।

फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षक सेवा से बर्खास्त

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि नियुक्ति के बाद सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों व निवास पते का पुलिस सत्यापन कराया गया। इस दौरान पता चला कि इन शिक्षकों ने जो पते अपने निवास के रूप में बताए थे, वे वहां मौजूद ही नहीं थे। इससे यह संदेह पैदा हुआ कि इनके अन्य दस्तावेज भी फर्जी हो सकते हैं।

विभागीय जांच में यह भी पता चला कि कई शिक्षक बिना किसी को बताए स्कूल से गायब हो गए थे। विभाग ने जब उन्हें नोटिस भेजने की कोशिश की तो गलत पते के कारण नोटिस वापस आ गए। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि हुई कि उनके आवासीय पते फर्जी थे।

ये भी जाने देहरादून में VIP नंबर बना स्टेटस सिंबल, 0001 नंबर की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि संदिग्ध शिक्षकों को कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस रिपोर्ट में भी उनके पते फर्जी पाए गए। इसके बाद विभाग ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए उनकी सेवाएं समाप्त करने का फैसला किया।

बर्खास्त शिक्षकों की सूची:

बर्खास्त शिक्षकों में शामिल हैं:

  1. अरुण सागर – कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर, डीह परसपुर
  2. रमाकांत श्रीवास्तव – प्राथमिक विद्यालय कंदरा, इटियाथोक
  3. हर्ष सिंह – कंपोजिट विद्यालय बनकटी अर्जुन सिंह, मुजेहना
  4. भारत रतन सोनकर – प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला, कर्नलगंज
  5. संजय कुमार – प्राथमिक विद्यालय मुंगरैल, मुजेहना

जो लोग सेवा में शामिल नहीं हुए और जिनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई:

  1. संजय कुमार संखवार
  2. संतोष कुमार
  3. अखिल राज आनंद

बेसिक शिक्षा विभाग के पटल सहायक नीरज तिवारी की सजगता की भी सराहना की जा रही है, जिन्होंने समय रहते अनियमितताओं की जानकारी दे दी थी। इसके चलते विभाग ने इन शिक्षकों को एक भी वेतन नहीं दिया।

ये भी जाने कर्ज ने निगल लिया पूरा परिवार, पंचकूला में एक ही कार में खत्म हो गईं सात जिंदगियां……

शिक्षा विभाग ने इस सख्त कार्रवाई को फर्जीवाड़ा करने वालों के लिए चेतावनी के तौर पर देखा है। विभाग ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • vzpsfmjpod says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    dodmsnuemjfpqljjsopiltmigmgusg

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top