• Home
  • News
  • Uttarakhand Today: देहरादून में VIP नंबर बना स्टेटस सिंबल, 0001 नंबर की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
UK07 HC 0001

Uttarakhand Today: देहरादून में VIP नंबर बना स्टेटस सिंबल, 0001 नंबर की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Uttarakhand Today: देहरादून में वाहन और मोबाइल नंबर सिर्फ पहचान का जरिया नहीं रह गए हैं, बल्कि स्टेटस सिंबल बनते जा रहे हैं। खासकर लोगों में वाहनों के VIP नंबरों का खासा क्रेज है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब देहरादून में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी में 0001 नंबर ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 13 लाख 77 हजार रुपये में बिक्री की।

UK07 HC 0001
UK07 HC 0001

यह विशेष नंबर देहरादून के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी जीटीएम बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स ने अपनी लग्जरी वोल्वो कार के लिए खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले अप्रैल 2024 में इस नंबर की बोली 8 लाख 45 हजार रुपये तक पहुंच गई थी, जो तब तक का सबसे महंगा वीआईपी नंबर था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है।

वीआईपी नंबरों के प्रति बढ़ता क्रेज

देहरादून में लोगों में खास नंबरों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मोबाइल नंबर हो या फिर वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, हर कोई चाहता है कि उसका नंबर अनोखा और खास हो। इस चाहत में लोग लाखों रुपए खर्च करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं।

ये भी जाने कर्ज ने निगल लिया पूरा परिवार, पंचकूला में एक ही कार में खत्म हो गईं सात जिंदगियां……

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी के अनुसार इस बार UK07-HC सीरीज के कुल 25 स्पेशल नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई। इनमें से 0001 नंबर ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए।उन्होंने कहा कि लोगों में फैंसी नंबरों का चलन काफी बढ़ गया है और इसका सीधा फायदा परिवहन विभाग की आय में देखने को मिल रहा है।

ऑनलाइन बोली से पारदर्शिता और आय बढ़ी

संदीप सैनी ने यह भी कहा कि ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया से पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिला है। लोग अब घर बैठे अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और विभाग को अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।

ये भी जाने RCB में आया नया धुरंधर: IPL 2025 Playoffs से पहले बड़ा कदम, RCB ने खरीदा सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज

देहरादून में VIP नंबर अब नया चलन बन गया है। यह सिर्फ रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं बल्कि लोगों की पहचान और स्टेटस का हिस्सा बन गया है। 13.77 लाख रुपये में बिका 0001 नंबर इस बात का प्रतीक है कि अब लोग अपनी आन-बान और शान दिखाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top